धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की बात पर योगी आदित्यनाथ क्या बोले? Yogi Adityanath
MYogiAdityanath मध्यप्रदेश - बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिनों पहले हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की बातें कही थीं । ये बयान सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में रहा था । धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, ''तुम हमारा साथ दो, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।'' अब एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि " भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा ।" योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, ''सबसे पहली बात ये है कि हिंदू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिंदू कोई मत, मज़हब, संप्रदाय नहीं है। ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हर एक नागरिक के लिए फ़िट बैठती है।'' योगी आदित्यनाथ बोले, '' अगर भारत का कोई व्यक्ति हज करने जा रहा है तो वहां उसको कोई हाजी के रूप में नहीं जान रहा होता है, वहां उसको कोई इस्लाम के रूप में नहीं मानता... वहां उसको ह...