चुनाव आयोग करेगा आज तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 राज्यों में इस साल होने है विधानसभा चुनाव Election commission of India
चुनाव आयोग आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इस साल निम्न 9 राज्यों में होंगे चुनाव 1.छत्तीसगढ़ 2. कर्नाटक 3. मेघालय 4. नागालैंड 5. त्रिपुरा 6. मध्यप्रदेश 7. मिजोरम 8. राजस्थान 9. तेलंगाना मुख्य समाचार : इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में उत्तर पूर्व के तीन राज्यों की चुनाव तारीखों का आज ऐलान होना है। चुनाव आयोग आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। जिसके चलते चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस के जरिये, विस्तार से इलेक्शन नोटिफिकेशन की जानकारी देगा। चलिए जानते है इन तीनों राज्यों का राजनीतिक समीकरण… मेघालय विधानसभा में बीजेपी की स्थिति कुछ खास नहीं है। 60 विधानसभा सीटों वाले मेघालय में बीजेपी के पास 9.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ 2 ही सीटें हैं। वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो राज्य में कुल दो लोकसभा सीटें हैं और दोनों ही बीजेपी के पास नहीं हैं। यहां एक सीट कांग्रेस की है, तो वहीं दूसरी सीट NPP ( National People’s Party ) के पास है। BJP नालागैंड में सुस्...