संदेश

खबर बाज़ार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

‘राम हर दोपहर सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे’, लेखक KS भगवान का विवादित बयान, Khabar Karnataka

चित्र
कर्नाटक-  जाने-माने कथित लेखक और तर्कवादी KS भगवान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ वाल्मीकि रामायण ’ में कहा गया है कि भगवान राम ( Lord Rama ) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता( Sita ) के साथ बैठकर शराब पीते थे। 20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए K.S. भगवान ने कहा कि, ‘दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना होता था। यह मैं नहीं कह रहा हूँ। दस्तावेज़ यही कहते हैं।’ हालाँकि तब यह पहली बार नहीं था जब KS भगवान ने प्रभु राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 2019 में भी, लेखक ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा किया था जब उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ‘ नशा ’ पीते थे और सीता को भी इसका सेवन करवाते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘ राम मंदिर येके बेड़ा ’ में यह टिप्पणी की थी। सभी हिंदू संगठनों ने तब KS भगवान की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया था और लेखक के आवास के बाहर ‘पूजा’ करने की कोशिश की थी। कई हिंदू संगठनों ने किया था विरोध - संगठनों के सदस्यों को अनुष्ठान करने से रोकने के लिए सरकार को KS भगवान के आव...

मध्यप्रदेश के इन चेहरों को मोदी कैबिनेट में मिलेगी जगह, शिवराज कैबिनेट में भी होगा फेरबदल Breaking News

चित्र
मुख्य समाचार : 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। साथ ही अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने  है। ऐसे में बीजेपी ने अपनी कमर काफ़ी मजबूती से कंस ली है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में बदलाव के बाद, अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस फेरबदल में नए चेहरों को मौका मिल सकता है। चूंकि नवंबर में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसकी वजह से दो से तीन नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि चयन का आधार क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के आधार पर होगा। तीन मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप -  पार्टी सूत्रों का कहना है कि सत्ता और संगठन में संभावित बदलावों पर कार्यसमिति में विशेष बात नहीं हुई है। इस बारे में कोर टीम के कुछ नेताओं की अलग चर्चा होने की संभावना है। इसमें मोदी कैबिनेट के संभावित फेरबदल में मध्य प्रदेश के दो से तीन मंत्री ड्रॉप हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों का  यह भी कहना है कि इस पर भी जल्द निर्णय होगा, क्योंकि जिन्हें ड्रॉप किया जाना है। उनमें से कुछ को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। सुमेर सिं...

एक कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, अब इस पार्टी का थाम सकते हैं दामन Breaking News

चित्र
Meghalaya Cabinet minister and four MLA resign शिलॉंग , 19 जनवरी । मेघालय के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) मंत्री रेनिक्टन तोंगखर और राज्य के चार अन्य मौजूदा विधायकों ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोंगखर के अलावा इस्तीफा देने वालों में TMC के विधायक शीतलंग पाले, कांग्रेस के निलंबित विधायक मायरालबॉर्न CM और PT सावक्मी तथा निर्दलीय विधायक लम्बोर मालनगियांग शामिल हैं। सूत्रों ने दावा किया कि पांचों नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा में वर्तमान में 42 सदस्य हैं। विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने PTI -भाषा को बताया, ‘‘हमें पांच विधायकों का इस्तीफा मिला है।’’ लिंगदोह UDP के अध्यक्ष हैं, जो राज्य में कोनराड संगमा नीत सरकार का प्रमुख घटक है। नेशनल पीपुल्स पार्टी(NPP) के सुप्रीमो संगमा छह दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) का नेतृत्व करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी MDA का...

चुनाव आयोग करेगा आज तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 राज्यों में इस साल होने है विधानसभा चुनाव Election commission of India

चित्र
चुनाव आयोग आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इस साल निम्न 9 राज्यों में होंगे चुनाव 1.छत्तीसगढ़ 2. कर्नाटक 3. मेघालय 4. नागालैंड 5. त्रिपुरा 6. मध्यप्रदेश 7. मिजोरम 8. राजस्थान 9. तेलंगाना मुख्य समाचार : इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में उत्तर पूर्व के तीन राज्यों की चुनाव तारीखों का आज ऐलान होना है। चुनाव आयोग आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। जिसके चलते चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस के जरिये, विस्तार से इलेक्शन नोटिफिकेशन की जानकारी देगा।  चलिए जानते है इन तीनों राज्यों का राजनीतिक समीकरण… मेघालय विधानसभा में बीजेपी की स्थिति कुछ खास नहीं है। 60 विधानसभा सीटों वाले मेघालय में बीजेपी के पास 9.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ 2 ही सीटें हैं। वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो राज्य में कुल दो लोकसभा सीटें हैं और दोनों ही बीजेपी के पास नहीं हैं। यहां एक सीट कांग्रेस की है, तो वहीं दूसरी सीट NPP ( National People’s Party ) के पास है। BJP नालागैंड में सुस्...

बागेश्वर बाबा फिर एक बार विवादों में, चुनौती मिलने पर दो दिन पहले ही छोड़ दिया था नागपुर Chatarpur Bageshwar dham

चित्र
छतरपुर -  बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर के महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है। और विवाद भी उनके द्वारा चमत्कारिक और दिव्य शक्तियों को साबित करने को लेकर है। दअरसल महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बीते 5 से 11 जनवरी तक नागपुर के रेशमबाग ग्रांउड में दिव्य दरबार और श्रीराम चरित्र कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान नागपुर की अंध श्रृद्धा निर्मूलन समिति ने उन्हें चैलेंज दिया है कि बाबा जी अपनी शक्तियों को आम जनता के सामने साबित करें। जिसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने के दो दिन पहले ही बागेश्वर धाम के महत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री नागपुर छोड़ भाग आए थे। अब समिति ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है। हम तो बालाजी के सेवक है - महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने द्वारा दिव्य दरबार को लेकर नागपुर में मिली चुनौती और दो दिन पहले रामकथा समाप्त करने को लेकर मीडिया के सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमें किसी भी प्रकार के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। हमें बालाजी सरकार पहले ही प्रमाण दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम सालों से बोल रहे हैं कि न ह...

बेगूं में नाकाबंदी के दौरान दो गिरफ्तार: चित्तौड़गढ़ से लोहे की जाली चोरी कर के ले जा रहे थे बेंगू, टैंपो को भी किया जब्त begun Chittorgarh

चित्र
बेगूं - बेगूं पुलिस ने रविवार शाम को चित्तौड़गढ़ से चोरी की गई लोहे की जाली को बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोहे का सामान भरकर ले जा रहे टैंपो को भी जब्त कर लिया । नाकांबदी में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि बस्सी गांव के रहने वाले टैंपो चालक मारुति नंदन S/O राजेंद्र सिंह बडवा और प्रतापनगर ( चित्तौड़गढ़ ) के टींकूलाल S/O खुमान सिंह कहार को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टींकू कहार के खिलाफ पहले से ही लूटपाट व चोरी के 6 मामले दर्ज है एवं मारुति नंदन के खिलाफ भी बस्सी थाने में चोरी के कई मामले दर्ज है। आज गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया गया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी स्मैक के नशे के भी आदी है। नली पर ढंकी हुई थी 83 किलो लोहे की जाली - पुलिस ने बताया कि चोरी की गई लोहे की जाली चित्तौड़गढ़ मीरा मार्केट में पानी की नली पर ढंकी हुई थी। आरोपियों ने करीब 83 किलो लोहे की जाली चोरी कर उसे टेंपो में भरकर बेगूं ला रहे थे। वारदात कर चित्तौड़गढ़ से 70 किमी दूर बेगूं चोरी का सामान...

IND vs ENG: Team India को नहीं मिलने वाला है आराम, जल्द ही इस Team से होने जा रहा है मुकाबला

चित्र
रिपोर्ट- नीरज कुमार धाकड़ India vs New Zealand Series: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में टीम इंडिया T20 World Cup से बाहर हो गई है. वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी सिक्स्त दी । New Delhi:- टीम इंडिया (Team India) टी20 वर्ल्ड कप में  अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी. वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में (T20 World Cup 2022) गुरुवार को इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. इस तरह से भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना फिर से टूट गया. भारत ने मैच में पहले खेलते हुए 168 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड ने लक्ष्य को 16 ओवर में बिना विकेट के हासिल कर लिया. जोस बटलर ने नाबाद 80 तो एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन बनाए. 13 नवंबर को मेलबर्न में होने वाले फाइनल में अब इंग्लैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों को आराम नहीं मिलने वाला. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 18 नवंबर से शुरू हो रही है, यानी सिर्फ एक हफ्ते बाद टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज ...