Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पर्ची निकलते ही महिला की मौत, अब पति ने किया ये बड़ा खुलासा #खबर_बाज़ार
Bageshwar Dham News: मृतक महिला के परिवार वालों ने बताया कि, सुबह उनकी तबीयत ठीक थी, बागेश्वर धाम में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर उनके पति भी अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम देवी को साथ लेकर पहुंचे थे. मध्य प्रदेश : विवादों में गिरे के बाद भी बागेश्वर धाम में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है । इसी बीच लाखों लोगों की आस्था के इस केंद्र में एक बीमार महिला की मौत हो गयी । महिला का नाम नीलम देवी बताया जा रहा है और वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी । उसकी मौत पर महिला के पति ने कहा कि, वह पहले ही बीमार थी. पति ने बताया कि हम रोज परिक्रमा लगा रहे थे, लेकिन बीच बीच में उसकी तबीयत अचानक खराब हो जाती थी, कल भी तबियत अचानक खराब हो गई थी । संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे, जिससे डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है. वह आराम से खा-पी रही थी और घूम रही थी । अचानक बिगड़ी थी तबियत - आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में रोज काफी संख्या में लोग अर्जी लेकर पहुंचते हैं । यह बीमार महिला भी अपनी अर्जी लगाने के लिए अपने पति के स...