संदेश

Jaipur लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है Khatushyam Temple

चित्र
बाबा खाटू श्याम के मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करते हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन यह संख्या ज्यादा रहती है। पिछले दिनों देवउठनी एकादशी पर बाबा खाटूश्याम जी के जन्मदिन के मौके पर करीब 10 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। जयपुर, ख़बर बाज़ार ||  राजस्थान के सीकर जिले में स्थित देश के प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर{Khatushyam Temple} रविवार रात दस बजे से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करते हैं। मंदिर कमेटी के अनुसार अब मंदिर में पूजा तो रोज़ होगी लेकिन भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे। फाल्गुन मेले से पहले मंदिर में सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी। अगले आदेश तक बंद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभुसिंह ने बताया कि भक्तों की सुविधाओ में बढ़ोतरी के लिए निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इस कारण मंदिर भक्तों के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मंदिर और कस्बे में व्यवस्थाओं का विस्तार करने के लिए जिला कलक्टर अमित यादव और पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक के बाद मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। मंदिर कम...

दौसा में स्कूल के छात्रों को ले जा रही जीप पलटी, एक छात्र समेत 2 की हुई मौत, ऐसे हुए हादसा || Khabar Dausa

चित्र
राजस्थान के दौसा जिले में स्कूल के छात्रों से भरी हुई जीप का टायर फट गया जिससे जीप अचानक पलट गई। इस हादसे में एक छात्र समेत 2 की दर्दनाक मौत हो गई और 7 छात्र घायल हो गए। सभी घायल छात्रों का इलाज चल रहा है। अधिकारीयों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली । राजस्थान के दौसा जिले में स्कूल के छात्रों से भरी हुई जीप का टायर फट गया, जिससे जीप अचानक पलट गई। इस हादसे में एक छात्र समेत 2 की दर्दनाक मौत हो गई और 7 छात्र घायल हो गए।  हादसे की सूचना पर पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। घायलों का इलाज चल रहा है।  जानकारी के अनुसार जयपुर के बस्सी क्षेत्र से निजी स्कूल के छात्रों को स्कूल की ओर से गुमाने के लिए आगरा ले जाया जा रहा था। जीप में कुल 15 लोग बैठे थे। दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के निकटपुरी के पास स्कूली छात्रों से भरी जीप का टायर फट गया एवं जीप पलट गई। 7 में से चार छात्रों को दौसा रेफर किया  - पुलिस के अनुसार हादसे में कक्षा 8 के छात्र अचलपुरा निवासी शुभम प्रजापत और खाना बनाने वाले लल्लूराम जाट की मौत हो गई। हादसे में घायल 7 में से 4 छात्रों को सिकराय से ...