PM Kisan 12th Installment : सभी किसान भाइयों की 12वीं क़िस्त हुई जारी, यहाँ से चेक करें अपना नाम
PM Kisan 12th Installment : देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना के लिए 2,000 रुपये का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि कुछ ही दिनों में सरकार इस पैसे को लाभार्थी किसानों के खातों में डाल सकती है. अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये की 11 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. अब 12वीं किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। आप पीएम किसान पोर्टल पर जाकर भी लाभार्थियों की सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जिन किसानों को यह 12वीं किस्त (पीएम किसान की 11वीं किस्त) मिलेगी, उनके नाम सरकार की ओर से इस सूची में डाल दिए गए हैं। किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं पीएम किसान योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ मिलता है। हर चार महीने में इस योजना के लाभार्थियों के खातों में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तें ट्रांसफर की जाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2022 को पीएम किसान योजना की 11वीं किस्त जारी की थी और अब जल्द ही 12वीं किस्त जारी की जाएगी. कब आएगी 12वीं किस्त – PM Kisan 1...