संदेश

Chittorgarh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अभाविप(ABVP) बेगूं नगर इकाई की नवीन कार्यकारणी घोषित

चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह सयोजक अर्पित वैष्णव और जिला समिति सदस्य अनिल सुथार की उपस्थिति में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। नवीन कार्यकारिणी में नगर मंत्री मोहित छिपा , नगर संयोजक नारायण खटीक, नगर सहमंत्री वैभव शिल्पकार, पवन जोशी, अंतिमा जांगिड़, अनमोल धाकड़, SFS सयोजक लखन गुर्जी, सह सयोजक देवराज राव, SFD सयोजक दक्षित सैन सह सयोजक मयंक दमामी, लोचन धाकड, हर्षिता छिपा, कृष्णा, प्रगति, काजल, मयूरी, प्रदीप रेगर, प्रिंस दक, नवीन सुथार, सुधांशु खटीक जितेंद्र खटीक आदि कार्यकर्ताओ को कार्यकारणी में शामिल किया

अभाविप चितौड़गढ़ ने किया प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान

चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ ने इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया । नगर मंत्री मोहित छिपा ने बताया कि बेगूं से 35 प्रतिभावान छात्र - छात्राओं ने समारोह में भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन जी उपस्थित रहे मुख्य वक्ता के रूप के अभाविप के उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अश्वनी जी शर्मा उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य अनिल सुथार, छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़, सोशल मीडिया संयोजक नीरज धाकड़, हिमांशु धाकड़, उमेश धाकड़, लोकेंद्र सिंह, पवन जोशी, मयंक दमामी, अनमोल धाकड़, करण प्रजापत, शिव धाकड़, चेतना छिपा, हर्षिता छिपा पायल धाकड़ आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम

चित्र
पौधरोपण करते हुए परिषद के कार्यकर्ता । नगर संयोजक नारायण खटीक ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के नियमित वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बेगू में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्यक्रम किया, जिसमें जिला समिति सदस्य अनिल सुथार, छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , सोशल मीडिया संयोजक नीरज कुमार धाकड़ , हिमांशु धाकड़ उपस्थित रहे। अध्यापक जी के साथ पौधरोपण करती हुई छात्राएं  

बेगूं में नाकाबंदी के दौरान दो गिरफ्तार: चित्तौड़गढ़ से लोहे की जाली चोरी कर के ले जा रहे थे बेंगू, टैंपो को भी किया जब्त begun Chittorgarh

चित्र
बेगूं - बेगूं पुलिस ने रविवार शाम को चित्तौड़गढ़ से चोरी की गई लोहे की जाली को बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोहे का सामान भरकर ले जा रहे टैंपो को भी जब्त कर लिया । नाकांबदी में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि बस्सी गांव के रहने वाले टैंपो चालक मारुति नंदन S/O राजेंद्र सिंह बडवा और प्रतापनगर ( चित्तौड़गढ़ ) के टींकूलाल S/O खुमान सिंह कहार को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टींकू कहार के खिलाफ पहले से ही लूटपाट व चोरी के 6 मामले दर्ज है एवं मारुति नंदन के खिलाफ भी बस्सी थाने में चोरी के कई मामले दर्ज है। आज गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया गया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी स्मैक के नशे के भी आदी है। नली पर ढंकी हुई थी 83 किलो लोहे की जाली - पुलिस ने बताया कि चोरी की गई लोहे की जाली चित्तौड़गढ़ मीरा मार्केट में पानी की नली पर ढंकी हुई थी। आरोपियों ने करीब 83 किलो लोहे की जाली चोरी कर उसे टेंपो में भरकर बेगूं ला रहे थे। वारदात कर चित्तौड़गढ़ से 70 किमी दूर बेगूं चोरी का सामान...

ABVP Begun ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, कार्यकर्ता रहे उपस्थित

चित्र
ABVP बेगूं - राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं द्वारा राजकीय महाविद्यालय बेगूं के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समिति सदस्य अनिल सुथार ने किया. इस अवसर पर  महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , शिक्षक शिवलाल जी धाकड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी जी के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। मौके पर स्वामी विवेकानन्द  जी एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं  स्वामी जी के सिद्धांतों तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में अभाविप के महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा, इकाई सह सचिव उमेश धाकड़, नगर सहमंत्री चेतना छीपा, नगर एसएफडी सयोजक नारायण खटीक, आशीष खटीक, अंकित तिवाड़ी, पायल धाकड़,  अंजली चुंडावत, मीना धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मेनाल के पास 50 बीघा वन क्षेत्र में आग धधकी:2 दमकल और टैंकरों की मदद से पाया काबू, घास और छोटे पौधे जले Chittorgarh begun

चित्र
मेनाल के पास 50 बीघा वन क्षेत्र में आग धधकी:2 दमकल और टैंकरों की मदद से पाया काबू, घास और छोटे पौधे जले बेगूं क्षेत्र के मेनाल वन खण्ड में जोगणियां माता रोड़ के पास गुरुवार को दिन में 3 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। धधकती आग करीब 50 बीघा भूमि पर फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पानी के टैंकर और 2 फायर ब्रिगेड पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग से छोटे पेड़ पौधे जले - वन विभाग के फोरेस्टर ने बताया कि आग से छोटे पेड़ पौधों को नुकसान हुआ है। करीब 50 बीघा वन क्षेत्र में सूखी घास जलकर राख हो गई। हालांकि आग पर काबू पाने से बड़े पेड़ पौधों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मेनाल-जोगणियां माता के करीब 500 बीघा वन क्षेत्र में आग फैल जाती। जिससे वनस्पति और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंचता। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ाने हेतु ABVP ने दिया MLSU कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन ABVP BEGUN

चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं द्वारा कुलपति महोदय, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर के नाम महाविद्यालय प्राचार्य श्री रमेश मीणा को ज्ञापन दिया गया  छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने बताया कि हाल ही में चल रहे विश्वविद्यालय परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि निकल चुकी है व कई विद्यार्थी परीक्षा परिणाम में त्रुटि के व किसी अन्य कारण इससे वंचित रह गए है विद्यार्थी हित को ध्यान में रखकर परीक्षा आवेदन की तिथि बिना विलंब शुल्क के बढ़ाने की मांग की गई ताकि सभी समय पर अपना आवेदन कर सकें। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम में RL के कारण या किसी अन्य कारण परीक्षा आवेदन नहीं कर पाए तथा (316 राजकीय महाविद्यालय बेगूं) का नाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नहीं होने से महाविद्यालय के MA Privious (Geography) के किसी भी विद्यार्थी का आवेदन नहीं हुआ    इस दौरान छात्रसंघ महासचिव रविराज सिंह, सचिव सोनू लुहार अभाविप महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा देवेंद्र पहाड़िया, चंद्रभान सिंह अंकित तिवाड़ी, महावीर शर्मा, मनीष धाकड़, ओम प्रकाश, शिवला...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई जयंती, पदाधिकारि रहे मौजूद || Abvp Begun

चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं कॉलेज इकाई  द्वारा राजकीय महाविद्यालय बेगूं में आयोजित कार्यक्रम रानी लक्ष्मी बाई जयंती के उपलक्ष में नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा इनकी वीरता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों की ओर से लक्ष्मीबाई के चित्र पर  पुष्पार्पण कर उन्हें याद किया। छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने बताया कि भारत के अंदर नारी को पूजनीय माना गया है हम सभी देवियों की पूजा अर्चना करते हैं और उन्हें अपनी पूजनीय मानते हैं। रानी लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिस सेना से डट कर सामना किया और उसी लड़ाई में वह वीर गति को प्राप्त हो गई। जिन्हें आज भी पूरा देश याद करता है।                                                @abvp4begun कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा  ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है सभी नारियों को रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए ...

ABVP बेगूं महाविद्यालय व नगर कार्यकारिणी की बैठक हुई आयोजित, इस विषय पर हुई चर्चा || खबर बेगूं

चित्र
                                      - Niraj Kumar Dhaker आज अभाविप बेगूं महाविद्यालय व नगर कार्यकारिणी की बैठक छात्रसंघ अध्यक्ष के प्रतिनिधित्व में आयोजित की गई  । बैठक में विभिन्न आगामी कार्यकर्मों के लिए चर्चा की गई । छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने संगठन के कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 19 नवंबर को रानी लक्ष्मीबाई जयंती   के शुभ अवसर पर महाविद्यालय में समारोह आयोजित किया जाएगा । Report by Niraj Kumar Dhaker