संदेश

Rajasthan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ABVP Begun ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, कार्यकर्ता रहे उपस्थित

चित्र
ABVP बेगूं - राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं द्वारा राजकीय महाविद्यालय बेगूं के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समिति सदस्य अनिल सुथार ने किया. इस अवसर पर  महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , शिक्षक शिवलाल जी धाकड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी जी के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। मौके पर स्वामी विवेकानन्द  जी एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं  स्वामी जी के सिद्धांतों तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में अभाविप के महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा, इकाई सह सचिव उमेश धाकड़, नगर सहमंत्री चेतना छीपा, नगर एसएफडी सयोजक नारायण खटीक, आशीष खटीक, अंकित तिवाड़ी, पायल धाकड़,  अंजली चुंडावत, मीना धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है Khatushyam Temple

चित्र
बाबा खाटू श्याम के मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करते हैं। शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन यह संख्या ज्यादा रहती है। पिछले दिनों देवउठनी एकादशी पर बाबा खाटूश्याम जी के जन्मदिन के मौके पर करीब 10 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। जयपुर, ख़बर बाज़ार ||  राजस्थान के सीकर जिले में स्थित देश के प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्याम मंदिर{Khatushyam Temple} रविवार रात दस बजे से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। बताया गया है कि मंदिर में प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करते हैं। मंदिर कमेटी के अनुसार अब मंदिर में पूजा तो रोज़ होगी लेकिन भक्त दर्शन नहीं कर सकेंगे। फाल्गुन मेले से पहले मंदिर में सुविधाएं बढ़ाईं जाएंगी। अगले आदेश तक बंद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंभुसिंह ने बताया कि भक्तों की सुविधाओ में बढ़ोतरी के लिए निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इस कारण मंदिर भक्तों के लिए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। मंदिर और कस्बे में व्यवस्थाओं का विस्तार करने के लिए जिला कलक्टर अमित यादव और पुलिस अधीक्षक के साथ हुई बैठक के बाद मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। मंदिर कम...