संदेश

Gujrat Vidhansabha election लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस ने सबसे पहले गुजरात चुनाव के लिए जारी किया “मेनिफेस्टो”, जनता से किए 12 वादे, पार्टी ने कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेंगे नाम || khabar Gujrat

चित्र
खबर गुजरात - गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सबसे पहले अपना मेनिफेस्टो आज राजधानी अहमदाबाद में जारी कर दिया है।  कांग्रेस के इस मेनिफेस्टो को जारी करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद पहुंचे। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में साफ संकेत दिए कि अगर उनकी पार्टी की सरकार आती है तो वह भाजपा की कई योजनाओं को बदल देंगे। कांग्रेस के आज जारी किए गए मेनिफेस्टो में सबसे ज्यादा सुर्खियों में अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदल कर फिर से सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम करने का एलान रहा। इसके साथ ही कांग्रेस ने कांग्रेस ने ये भी वादा किया कि 10 लाख नौकरियों देंगे। वहीं, किसानों का कर्ज माफ, 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की बात कही।  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र ‘ जन घोषणा पत्र 2022 ’ जारी किया। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवा, महिला, किसान, सबके लिए लोकलुभावन वादे किए हैं। मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने कहा है कि बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई रद की जाएगी औ...