Reel बनाने के चक्कर में चली गई जान: गली में उठीं एक साथ दो दोस्तो की अर्थियां तो नम हुई हर आंख ! khabar Baazaar
दिल्ली - शहर के कांति नगर कॉलोनी में गली नंबर-2 से एक साथ दो दोस्तो की अर्थियां उठीं तो सभी लोगो की आंखें नम हो गईं। पूरे गांधी नगर में दोनों दोस्तों की मौत की ही चर्चाएं चल रही थीं। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कांति नगर पहुंच ही गया। मृतक वंश और वरुण के शवों को गीता कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में एक साथ दोनो को मुखाग्नि दी गई। परिजनों ने बताया कि बीटेक करने के बाद से ही वंश समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहता था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कांति नगर मंडल का उपाध्यक्ष होने के अलावा RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से भी जुड़ा हुआ था। अक्सर वह सभी सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। वहीं, वरुण ने भी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर नौकरी करना शुरू कर दिया था । दोनों बचपन से ही काफ़ी अच्छे दोस्त थे। रोज़ शाम को अक्सर साथ ही घूमते थे। पिछले कुछ सालों से दोनों सोशल मीडिया पर अपनी Reel बना रहे थे। दोनों रेलवे ट्रैक के अलावा दूसरे स्थानों पर भी जाकर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डालते थे। व...