अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं ने मनाई रानी लक्ष्मीबाई जयंती, पदाधिकारि रहे मौजूद || Abvp Begun

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं कॉलेज इकाई द्वारा राजकीय महाविद्यालय बेगूं में आयोजित कार्यक्रम रानी लक्ष्मी बाई जयंती के उपलक्ष में नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा इनकी वीरता के बारे में बताया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों की ओर से लक्ष्मीबाई के चित्र पर  पुष्पार्पण कर उन्हें याद किया।

छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ने बताया कि भारत के अंदर नारी को पूजनीय माना गया है हम सभी देवियों की पूजा अर्चना करते हैं और उन्हें अपनी पूजनीय मानते हैं। रानी लक्ष्मी बाई ने ब्रिटिस सेना से डट कर सामना किया और उसी लड़ाई में वह वीर गति को प्राप्त हो गई। जिन्हें आज भी पूरा देश याद करता है। 

                                              @abvp4begun


कॉलेज इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का निवास होता है सभी नारियों को रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए ।

कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष नीरज कुमार धाकड़  ने कहा कि रानी लख्मीबाई के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होने कहा कि नारी होते हुए भी उन्होने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई, देश में नारी शक्ति को हमेशा याद किया जाता है। 

इस तरीके से आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम के रूप में रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर छात्र कार्यकर्ताओं में पूर्व ईकाई अध्यक्ष अनिल सुथार, उमेश धाकड़, पप्पू धाकड़, उदयलाल गुर्जर, महावीर शर्मा, अंकित तिवारी एवं छात्रा कार्यकताओं में संयुक्त सचिव सोनू लोहार  पल्लवी, योगिता, पायल, ख़ुशी, दमयंती आदि छात्राएं मौजूद रही ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पर्ची निकलते ही महिला की मौत, अब पति ने किया ये बड़ा खुलासा #खबर_बाज़ार

मिलिए बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अपना नाम बनाने वाले व्यक्ती से journalist-Niraj-kumar-dhaker

Holika Dahan 2023: होलिका 6 मार्च को जलाई जाएगी या 7, यहां दूर कीजिए उलझन, जानिए सही तारीख और मुहूर्त