‘राम हर दोपहर सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे’, लेखक KS भगवान का विवादित बयान, Khabar Karnataka

कर्नाटक- जाने-माने कथित लेखक और तर्कवादी KS भगवान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘वाल्मीकि रामायण’ में कहा गया है कि भगवान राम (Lord Rama) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता(Sita) के साथ बैठकर शराब पीते थे।

20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए K.S. भगवान ने कहा कि, ‘दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना होता था। यह मैं नहीं कह रहा हूँ। दस्तावेज़ यही कहते हैं।’ हालाँकि तब यह पहली बार नहीं था जब KS भगवान ने प्रभु राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 2019 में भी, लेखक ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा किया था जब उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ‘नशा’ पीते थे और सीता को भी इसका सेवन करवाते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘राम मंदिर येके बेड़ा’ में यह टिप्पणी की थी। सभी हिंदू संगठनों ने तब KS भगवान की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया था और लेखक के आवास के बाहर ‘पूजा’ करने की कोशिश की थी।

कई हिंदू संगठनों ने किया था विरोध -
संगठनों के सदस्यों को अनुष्ठान करने से रोकने के लिए सरकार को KS भगवान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी करनी पड़ी थी। इसके बाद, KM निशांत के नेतृत्व में एक हिंदू संगठन ने कुवेम्पुनगर में KS भगवान के आवास के बाहर पूजा करने की कोशिश की थी।

KM निशांत ने कहा कि, ‘भगवान ने वाल्मीकि की रामायण के अंतिम अध्याय उत्तर कांड के छंदों का उल्लेख अपनी पुस्तक ‘राम मंदिर यके बेडा’ में किया है, उन्हें पता होना चाहिए कि सभी हिंदू उत्तर कांड से सहमत नहीं हैं क्योंकि हमारा मानना है कि वाल्मिकी ने यह अध्याय नहीं लिखा है। रामायण में पूरे 24,000 श्लोकों का विवरण हैं और उत्तर कांड का कोई संदर्भ नहीं है!'

आपको बता दें कि प्रभु राम के अस्तित्व पर भी कई बार सवाल उठा चुके KS भगवान के चेहरे पर फरवरी, 2021 में मीरा राघवेंद्र नाम की एक महिला वकील ने बेंगलुरु की एक अदालत में कालीख पोत दी थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पर्ची निकलते ही महिला की मौत, अब पति ने किया ये बड़ा खुलासा #खबर_बाज़ार

मिलिए बहुत ही कम उम्र में सोशल मीडिया के माध्यम से अपना नाम बनाने वाले व्यक्ती से journalist-Niraj-kumar-dhaker

Holika Dahan 2023: होलिका 6 मार्च को जलाई जाएगी या 7, यहां दूर कीजिए उलझन, जानिए सही तारीख और मुहूर्त