‘राम हर दोपहर सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे’, लेखक KS भगवान का विवादित बयान, Khabar Karnataka
कर्नाटक- जाने-माने कथित लेखक और तर्कवादी KS भगवान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ वाल्मीकि रामायण ’ में कहा गया है कि भगवान राम ( Lord Rama ) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता( Sita ) के साथ बैठकर शराब पीते थे। 20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए K.S. भगवान ने कहा कि, ‘दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना होता था। यह मैं नहीं कह रहा हूँ। दस्तावेज़ यही कहते हैं।’ हालाँकि तब यह पहली बार नहीं था जब KS भगवान ने प्रभु राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 2019 में भी, लेखक ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा किया था जब उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ‘ नशा ’ पीते थे और सीता को भी इसका सेवन करवाते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘ राम मंदिर येके बेड़ा ’ में यह टिप्पणी की थी। सभी हिंदू संगठनों ने तब KS भगवान की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया था और लेखक के आवास के बाहर ‘पूजा’ करने की कोशिश की थी। कई हिंदू संगठनों ने किया था विरोध - संगठनों के सदस्यों को अनुष्ठान करने से रोकने के लिए सरकार को KS भगवान के आव...