संदेश

अभाविप(ABVP) बेगूं नगर इकाई की नवीन कार्यकारणी घोषित

चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह सयोजक अर्पित वैष्णव और जिला समिति सदस्य अनिल सुथार की उपस्थिति में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। नवीन कार्यकारिणी में नगर मंत्री मोहित छिपा , नगर संयोजक नारायण खटीक, नगर सहमंत्री वैभव शिल्पकार, पवन जोशी, अंतिमा जांगिड़, अनमोल धाकड़, SFS सयोजक लखन गुर्जी, सह सयोजक देवराज राव, SFD सयोजक दक्षित सैन सह सयोजक मयंक दमामी, लोचन धाकड, हर्षिता छिपा, कृष्णा, प्रगति, काजल, मयूरी, प्रदीप रेगर, प्रिंस दक, नवीन सुथार, सुधांशु खटीक जितेंद्र खटीक आदि कार्यकर्ताओ को कार्यकारणी में शामिल किया

अभाविप चितौड़गढ़ ने किया प्रतिभावान छात्र- छात्राओं का सम्मान

चित्र
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिले की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह चित्तौड़गढ़ ने इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया । नगर मंत्री मोहित छिपा ने बताया कि बेगूं से 35 प्रतिभावान छात्र - छात्राओं ने समारोह में भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन जी उपस्थित रहे मुख्य वक्ता के रूप के अभाविप के उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अश्वनी जी शर्मा उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य अनिल सुथार, छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़, सोशल मीडिया संयोजक नीरज धाकड़, हिमांशु धाकड़, उमेश धाकड़, लोकेंद्र सिंह, पवन जोशी, मयंक दमामी, अनमोल धाकड़, करण प्रजापत, शिव धाकड़, चेतना छिपा, हर्षिता छिपा पायल धाकड़ आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण का कार्यक्रम

चित्र
पौधरोपण करते हुए परिषद के कार्यकर्ता । नगर संयोजक नारायण खटीक ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों के नियमित वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बेगू में छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर पौधरोपण का कार्यक्रम किया, जिसमें जिला समिति सदस्य अनिल सुथार, छात्र संघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , सोशल मीडिया संयोजक नीरज कुमार धाकड़ , हिमांशु धाकड़ उपस्थित रहे। अध्यापक जी के साथ पौधरोपण करती हुई छात्राएं  

Reel बनाने के चक्कर में चली गई जान: गली में उठीं एक साथ दो दोस्तो की अर्थियां तो नम हुई हर आंख ! khabar Baazaar

चित्र
दिल्ली - शहर के कांति नगर  कॉलोनी में गली नंबर-2 से एक साथ दो दोस्तो की अर्थियां उठीं तो सभी लोगो की आंखें नम हो गईं। पूरे गांधी नगर में दोनों दोस्तों की मौत की ही चर्चाएं चल रही थीं। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कांति नगर पहुंच ही गया। मृतक वंश और वरुण के शवों को गीता कॉलोनी स्थित श्मशान घाट में एक साथ दोनो को मुखाग्नि दी गई। परिजनों ने बताया कि बीटेक करने के बाद से ही वंश समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहता था। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के कांति नगर मंडल का उपाध्यक्ष होने के अलावा RSS (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) से भी जुड़ा हुआ था। अक्सर वह सभी सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेता था। वहीं, वरुण ने भी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर नौकरी करना शुरू कर दिया था । दोनों बचपन से ही काफ़ी अच्छे दोस्त थे। रोज़ शाम को अक्सर साथ ही घूमते थे। पिछले कुछ सालों से दोनों सोशल मीडिया पर अपनी Reel बना रहे थे। दोनों रेलवे ट्रैक के अलावा दूसरे स्थानों पर भी जाकर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डालते थे। व...

Holika Dahan 2023: होलिका 6 मार्च को जलाई जाएगी या 7, यहां दूर कीजिए उलझन, जानिए सही तारीख और मुहूर्त

चित्र
Holika Dahan Date: इस साल होलिका दहन की सही तिथि को लेकर उलझन की स्थिति बन रही है. जानिए पंचांग के अनुसार क्या है होलिका दहन की सही तारीख.  Holika Dahan 2023: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का अत्यधिक महत्व है। यह 2 दिन का पर्व है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंग खेला जाता है। प्रतिवर्ष फाल्गुन मास में होली (Holi) पड़ती है। हालांकि, इस वर्ष होलिका दहन की तारीख को लेकर उलझन की स्थिति बनने लगी है। किसी का कहना है कि होलिका दहन 6 मार्च के दिन होगा, कोई कह रहा है कि 7 मार्च के दिन होलिका दहन शुभ माना जाएगा और कुछ ऐसे भी हैं जिनकी सहमति इन दोनों ही तिथियों के साथ नहीं है और उनका मानना है कि होलिका दहन 8 मार्च के दिन किया जाएगा। ऐसे में असल तिथि कौनसी है इसे लेकर असमंजस में पड़ना आम है। यहां जानिए किस दिन किया जाना चाहिए होलिका दहन और कब खेली जाएगी होली। होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त | Holika Dahan And Date And Shubh Muhurt  इस वर्ष पंचांग के अनुसार होली की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च को हो जाएगा। इसके अतिरिक्त 7 मार्च की शाम तक पूर्णिमा तिथि रह...

महागठबंधन की रैली के पहले मुकेश सहनी ने किया बड़ा ऐलान, बताया- किस गठबंधन में होंगे शामिल Mahagathbandhan Rally

चित्र
पटना/पूर्णिया-  आज 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली एक महागठबंधन रैली ( Mahagathbandhan Rally ) के ठीक पहले VIP  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ( Mukesh Sahani ) ने बड़ा ऐलान किया है । मुकेश सहनी के इस बयान के बाद से बिहार की सियासत गर्म हो गयी है।  यह था सवाल -  दरअसल जब उनसे सवाल किया गया कि आपको Y श्रेणी की सुरक्षा (Y Category Security) केंद्र की NDA सरकार ने दिया है और ऐसा माना जा रहा है कि आप NDA के साथ जा सकते है । इस सवाल के जवाब में मुकेश सहनी( Mukesh Sahani)  ने जो जवाब दिया वो काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मेरे BJP के कई नेताओ से बेहतर संबंध हैं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) जी से मेरा काफी अच्छा संबंध रहा है और मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं, लेकिन फिलहाल मैंने अभी किसी प्रकार का कोई फैसला नहीं किया है. वहीं मुकेश सहनी(Mukesh Sahani)   BJP को लेकर कहते हैं कि " भले ही कुछ समय पहले किसी बात को लेकर BJP से मेरे मतभेद हुए थे। दरअसल निषाद समाज को लेकर मेरी कुछ मां...

गो तस्कर के परिजनों को ₹20 लाख-सरकारी नौकरी, गौ रक्षकों को फँसाने और टॉर्चर करने के आरोप: क्या जुनैद-नासिर केस में ‘तुष्टिकरण’ देख रही कॉन्ग्रेस Khabar Baazaar

चित्र
बिलखता श्रीकांत का परिवार, CM अशोक गहलोत, VHP की बैठक (बाएँ से दाएँ) राजस्थान - राजस्थान आपराधिक घटनाओं के कारण पिछले कुछ सालों से ही कुख्यात रहा है, तमाम आँकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं। हिन्दू समाज आदि काल से गाय को माता मानता रहा है और गोरक्षा को अपना परम् धर्म समझता है। हम इसकी बात इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि एक ताज़ा घटना के कारण एक बार फिर से राजस्थान पुलिस के दामन पर दाग लगे हैं। ये घटना जुड़ी है हरियाणा के भिवानी में हुई दो मौतों से और गोरक्षक मोनू मानेसर से इसके कनेक्शन से। यह था मामला - आईए सबसे पहले आपको घटना के बारे में बता देते हैं। तो हुआ कुछ यूँ कि जुनैद और नासिर की जल कर मौत हो गई। इस मामले में मोनू मानेसर को मुख्य आरोपित बनाया गया। जुनैद पर गोहत्या के पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और यही उसका पेशा भी था। जबकि, मोनू का कहना है कि वो बेकसूर हैं और घटना के समय वो कहीं और जगह थे। मोनू हमेशा से कहते रहा हैं कि वो गौतस्करों के निशाने पर हैं और उनके खिलाफ उन्हें मारने की साजिश रची जा रही है। अब इस मामले में ‘ विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ’ ने मोर्चा संभाल लिया है औ...

बाँदा में मरम्मत के नाम पर 4 मंजिला बनाई जा रही मस्जिद’: विरोध में उतरी VHP, विदेशी फंडिंग और लैंड जिहाद से हिन्दुओं को आतंकित करने की साजिश Uttarpradesh-banda

चित्र
उत्तरप्रदेश - उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda, Uttar Pradesh) में एक मस्जिद को लेकर हिन्दू संगठनों और मुस्लिम वर्ग में तनाव की खबर चल रही है। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि मस्जिद के जीर्णोद्धार के नाम पर नई मंजिल बनाकर मज्जिद को बड़ा किया जा रहा है। हिन्दू संगठनों ने मस्जिद में दूसरे देशों द्वारा पैसा लगाए जाने की आशंका भी जताई गई है। वहीं, मुस्लिम समूह ने अपने काम को कानूनी रूप से जायज बताते हुए हिन्दू संगठनों पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को सँभाला और दोनों पक्षों के दावों और आरोपों की जाँच शुरू कर दी है।  यह घटना गुरुवार (16 Feburary 2023) की है। मामला कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के बलखंडी नाका मोहल्ले का है। यहाँ पर  हजरत बिलाल नाम की एक मस्जिद मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कुछ समय से मुस्लिम पक्ष यहाँ पर निर्माण कार्य करवा रहा था। गुरुवार को यहाँ हिन्दू संगठन के पदाधिकारी पहुँचे। उन्होंने मस्जिद के जीर्णोद्धार के नाम पर नए निर्माण का आरोप लगाया और विरोध शुरू कर दिया। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष चंद्...

धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की बात पर योगी आदित्यनाथ क्या बोले? Yogi Adityanath

चित्र
                                         MYogiAdityanath मध्यप्रदेश -  बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिनों पहले हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की बातें कही थीं । ये बयान सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में रहा था । धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, ''तुम हमारा साथ दो, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।'' अब एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि " भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा ।"  योगी आदित्यनाथ जी  ने कहा, ''सबसे पहली बात ये है कि हिंदू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिंदू कोई मत, मज़हब, संप्रदाय नहीं है। ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हर एक नागरिक के लिए फ़िट बैठती है।'' योगी आदित्यनाथ बोले, '' अगर भारत का कोई व्यक्ति हज करने जा रहा है तो वहां उसको कोई हाजी के रूप में नहीं जान रहा होता है, वहां उसको कोई इस्लाम के रूप में नहीं मानता... वहां उसको ह...

हिंदुस्तान न कभी हिंदू राष्ट्र था और न होगा, सपा सांसद बर्क के बिगड़े बोल, कहा- असली मजहब केवल इस्लाम Shafiqur Rahman Burq

चित्र
Shafiqur Rahman Barq on Hindu Rashtra : समाजवादी पार्टी के नेताओ में सनातन धर्म का अपमान करने की होड़ लगी हुई है । अभी तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ही रामचरितमानस के बहाने हिंदू धर्म को टारगेट कर रहे थे । लेकिन इसी बीच अब विवादित नेता और पार्टी के संभल जिले से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) भी इस दौड़ में उतर आए हैं । उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि "हिंदुस्तान न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न ही कभी हिंदू राष्ट्र बन सकेगा।" बर्क ने दावा किया कि केवल मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोग बाकी लोग भी कभी हिंदू राष्ट्र स्वीकार नही करेंगे । ' दुनिया में असली मजहब केवल इस्लाम'-  समाजवादी पार्टी के सांसद बर्क (Shafiqur Rahman Barq) के ये जहर भरे बोल केवल यहीं तक नहीं रुके । उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया में असली मजहब केवल इस्लाम है, जिसे अल्लाह ने बनाया है। बाकी सब बाद में पैदा हुए पंथ हैं। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि कुरान शरीफ दुनियावी नहीं बल्कि आसमानी किताब है, जिससे करोड़ों लोग आगे बढ़ने की प्...

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम में पर्ची निकलते ही महिला की मौत, अब पति ने किया ये बड़ा खुलासा #खबर_बाज़ार

चित्र
Bageshwar Dham News: मृतक महिला के परिवार वालों ने बताया कि, सुबह उनकी तबीयत ठीक थी, बागेश्वर धाम में सबकी तकलीफ दूर होने की बात सुनकर उनके पति भी अपनी अर्जी लगाने के लिए नीलम देवी को साथ लेकर पहुंचे थे. मध्य प्रदेश : विवादों में गिरे के बाद भी बागेश्वर धाम में भारी संख्या में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है । इसी बीच लाखों लोगों की आस्था के इस केंद्र में एक बीमार महिला की मौत हो गयी । महिला का नाम नीलम देवी  बताया जा रहा है और वह उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी । उसकी मौत पर महिला के पति ने कहा कि, वह पहले ही बीमार थी. पति ने बताया कि हम रोज परिक्रमा लगा रहे थे, लेकिन बीच बीच में उसकी तबीयत अचानक खराब हो जाती थी, कल भी तबियत अचानक खराब हो गई थी । संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे, जिससे डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है. वह आराम से खा-पी रही थी और घूम रही थी । अचानक बिगड़ी थी तबियत - आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में रोज काफी संख्या में लोग अर्जी लेकर पहुंचते हैं । यह बीमार महिला भी अपनी अर्जी लगाने के लिए अपने पति के स...

‘राम हर दोपहर सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे’, लेखक KS भगवान का विवादित बयान, Khabar Karnataka

चित्र
कर्नाटक-  जाने-माने कथित लेखक और तर्कवादी KS भगवान ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘ वाल्मीकि रामायण ’ में कहा गया है कि भगवान राम ( Lord Rama ) हर दोपहर अपनी पत्नी सीता( Sita ) के साथ बैठकर शराब पीते थे। 20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए K.S. भगवान ने कहा कि, ‘दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना होता था। यह मैं नहीं कह रहा हूँ। दस्तावेज़ यही कहते हैं।’ हालाँकि तब यह पहली बार नहीं था जब KS भगवान ने प्रभु राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 2019 में भी, लेखक ने उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा किया था जब उन्होंने कहा था कि वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ‘ नशा ’ पीते थे और सीता को भी इसका सेवन करवाते थे। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘ राम मंदिर येके बेड़ा ’ में यह टिप्पणी की थी। सभी हिंदू संगठनों ने तब KS भगवान की टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया था और लेखक के आवास के बाहर ‘पूजा’ करने की कोशिश की थी। कई हिंदू संगठनों ने किया था विरोध - संगठनों के सदस्यों को अनुष्ठान करने से रोकने के लिए सरकार को KS भगवान के आव...

मध्यप्रदेश के इन चेहरों को मोदी कैबिनेट में मिलेगी जगह, शिवराज कैबिनेट में भी होगा फेरबदल Breaking News

चित्र
मुख्य समाचार : 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। साथ ही अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने  है। ऐसे में बीजेपी ने अपनी कमर काफ़ी मजबूती से कंस ली है। राष्ट्रीय कार्यसमिति में बदलाव के बाद, अब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस फेरबदल में नए चेहरों को मौका मिल सकता है। चूंकि नवंबर में मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव होने वाले है। इसकी वजह से दो से तीन नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि चयन का आधार क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के आधार पर होगा। तीन मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप -  पार्टी सूत्रों का कहना है कि सत्ता और संगठन में संभावित बदलावों पर कार्यसमिति में विशेष बात नहीं हुई है। इस बारे में कोर टीम के कुछ नेताओं की अलग चर्चा होने की संभावना है। इसमें मोदी कैबिनेट के संभावित फेरबदल में मध्य प्रदेश के दो से तीन मंत्री ड्रॉप हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों का  यह भी कहना है कि इस पर भी जल्द निर्णय होगा, क्योंकि जिन्हें ड्रॉप किया जाना है। उनमें से कुछ को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। सुमेर सिं...

एक कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों ने दिया इस्तीफा, अब इस पार्टी का थाम सकते हैं दामन Breaking News

चित्र
Meghalaya Cabinet minister and four MLA resign शिलॉंग , 19 जनवरी । मेघालय के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) मंत्री रेनिक्टन तोंगखर और राज्य के चार अन्य मौजूदा विधायकों ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोंगखर के अलावा इस्तीफा देने वालों में TMC के विधायक शीतलंग पाले, कांग्रेस के निलंबित विधायक मायरालबॉर्न CM और PT सावक्मी तथा निर्दलीय विधायक लम्बोर मालनगियांग शामिल हैं। सूत्रों ने दावा किया कि पांचों नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा में वर्तमान में 42 सदस्य हैं। विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने PTI -भाषा को बताया, ‘‘हमें पांच विधायकों का इस्तीफा मिला है।’’ लिंगदोह UDP के अध्यक्ष हैं, जो राज्य में कोनराड संगमा नीत सरकार का प्रमुख घटक है। नेशनल पीपुल्स पार्टी(NPP) के सुप्रीमो संगमा छह दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) का नेतृत्व करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी MDA का...

चुनाव आयोग करेगा आज तीन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, 9 राज्यों में इस साल होने है विधानसभा चुनाव Election commission of India

चित्र
चुनाव आयोग आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इस साल निम्न 9 राज्यों में होंगे चुनाव 1.छत्तीसगढ़ 2. कर्नाटक 3. मेघालय 4. नागालैंड 5. त्रिपुरा 6. मध्यप्रदेश 7. मिजोरम 8. राजस्थान 9. तेलंगाना मुख्य समाचार : इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में उत्तर पूर्व के तीन राज्यों की चुनाव तारीखों का आज ऐलान होना है। चुनाव आयोग आज मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। जिसके चलते चुनाव आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस के जरिये, विस्तार से इलेक्शन नोटिफिकेशन की जानकारी देगा।  चलिए जानते है इन तीनों राज्यों का राजनीतिक समीकरण… मेघालय विधानसभा में बीजेपी की स्थिति कुछ खास नहीं है। 60 विधानसभा सीटों वाले मेघालय में बीजेपी के पास 9.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ सिर्फ 2 ही सीटें हैं। वहीं लोकसभा सीटों की बात करें तो राज्य में कुल दो लोकसभा सीटें हैं और दोनों ही बीजेपी के पास नहीं हैं। यहां एक सीट कांग्रेस की है, तो वहीं दूसरी सीट NPP ( National People’s Party ) के पास है। BJP नालागैंड में सुस्...

बागेश्वर बाबा फिर एक बार विवादों में, चुनौती मिलने पर दो दिन पहले ही छोड़ दिया था नागपुर Chatarpur Bageshwar dham

चित्र
छतरपुर -  बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर के महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर विवादों के घेरे में है। और विवाद भी उनके द्वारा चमत्कारिक और दिव्य शक्तियों को साबित करने को लेकर है। दअरसल महंत श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बीते 5 से 11 जनवरी तक नागपुर के रेशमबाग ग्रांउड में दिव्य दरबार और श्रीराम चरित्र कथा का आयोजन किया गया था। इस दौरान नागपुर की अंध श्रृद्धा निर्मूलन समिति ने उन्हें चैलेंज दिया है कि बाबा जी अपनी शक्तियों को आम जनता के सामने साबित करें। जिसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने के दो दिन पहले ही बागेश्वर धाम के महत धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री नागपुर छोड़ भाग आए थे। अब समिति ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही है। हम तो बालाजी के सेवक है - महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने द्वारा दिव्य दरबार को लेकर नागपुर में मिली चुनौती और दो दिन पहले रामकथा समाप्त करने को लेकर मीडिया के सामने आकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमें किसी भी प्रकार के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। हमें बालाजी सरकार पहले ही प्रमाण दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम सालों से बोल रहे हैं कि न ह...

Shani Gochar 2023 : 17 जनवरी को शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करेंगे, जानिए अपनी राशि पर असर

चित्र
Shani Gochar 2023: मकर और कुंभ राशि शनि देव की स्वयं की राशि है और कुंभ, शनि की मूल त्रिकोण की राशि है। Shani Gochar 2023 : 17 जनवरी को, 30 सालों के बाद शनिदेव फिर से अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करने वाले हैं। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह हैं, इसलिए ये जिस भाव में बैठते हैं, उसमें लंबी अवधि के परिणाम देते हैं। अगर शुभ परिणाम दिया, तो वो स्थायी होगा। यानी राजनीति में बड़ा पद, नौकरी में तरक्की, आयु में बढ़ोतरी, कारोबार में बड़ा और देर तक रहनेवाला मुनाफा आदि। वहीं अगर अशुभ स्थिति में हुए तो बेरोजगारी, लंबी बीमारी और बड़ा नुकसान दे सकते हैं। व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह अनुकूल होते हैं, तो ये उस व्यक्ति के जीवन में हर तरह की सुख-सुविधा और आराम प्रदान करते हैं। इसलिए ज्योतिष में शनि के गोचर पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शनि की धीमी चाल - शनिदेव 17 जनवरी की शाम को कुंभ राशि के अंदर प्रवेश करेंगे। शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि पूरी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में करीब 30 वर्षों का समय लगाते हैं। यह किसी एक राशि में लगभग ढाई वर्षों ...

बेगूं में नाकाबंदी के दौरान दो गिरफ्तार: चित्तौड़गढ़ से लोहे की जाली चोरी कर के ले जा रहे थे बेंगू, टैंपो को भी किया जब्त begun Chittorgarh

चित्र
बेगूं - बेगूं पुलिस ने रविवार शाम को चित्तौड़गढ़ से चोरी की गई लोहे की जाली को बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान लोहे का सामान भरकर ले जा रहे टैंपो को भी जब्त कर लिया । नाकांबदी में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - थानाधिकारी भगवान लाल मेघवाल ने बताया कि बस्सी गांव के रहने वाले टैंपो चालक मारुति नंदन S/O राजेंद्र सिंह बडवा और प्रतापनगर ( चित्तौड़गढ़ ) के टींकूलाल S/O खुमान सिंह कहार को गिरफ्तार कर लिया है। बेगूं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टींकू कहार के खिलाफ पहले से ही लूटपाट व चोरी के 6 मामले दर्ज है एवं मारुति नंदन के खिलाफ भी बस्सी थाने में चोरी के कई मामले दर्ज है। आज गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया गया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी स्मैक के नशे के भी आदी है। नली पर ढंकी हुई थी 83 किलो लोहे की जाली - पुलिस ने बताया कि चोरी की गई लोहे की जाली चित्तौड़गढ़ मीरा मार्केट में पानी की नली पर ढंकी हुई थी। आरोपियों ने करीब 83 किलो लोहे की जाली चोरी कर उसे टेंपो में भरकर बेगूं ला रहे थे। वारदात कर चित्तौड़गढ़ से 70 किमी दूर बेगूं चोरी का सामान...

ABVP Begun ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, कार्यकर्ता रहे उपस्थित

चित्र
ABVP बेगूं - राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूं द्वारा राजकीय महाविद्यालय बेगूं के प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समिति सदस्य अनिल सुथार ने किया. इस अवसर पर  महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष गोपाल धाकड़ , शिक्षक शिवलाल जी धाकड़ ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी जी के व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। मौके पर स्वामी विवेकानन्द  जी एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और वहीं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं  स्वामी जी के सिद्धांतों तथा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में अभाविप के महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अंकित शर्मा, इकाई सह सचिव उमेश धाकड़, नगर सहमंत्री चेतना छीपा, नगर एसएफडी सयोजक नारायण खटीक, आशीष खटीक, अंकित तिवाड़ी, पायल धाकड़,  अंजली चुंडावत, मीना धाकड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मेनाल के पास 50 बीघा वन क्षेत्र में आग धधकी:2 दमकल और टैंकरों की मदद से पाया काबू, घास और छोटे पौधे जले Chittorgarh begun

चित्र
मेनाल के पास 50 बीघा वन क्षेत्र में आग धधकी:2 दमकल और टैंकरों की मदद से पाया काबू, घास और छोटे पौधे जले बेगूं क्षेत्र के मेनाल वन खण्ड में जोगणियां माता रोड़ के पास गुरुवार को दिन में 3 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। धधकती आग करीब 50 बीघा भूमि पर फैल गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पानी के टैंकर और 2 फायर ब्रिगेड पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग से छोटे पेड़ पौधे जले - वन विभाग के फोरेस्टर ने बताया कि आग से छोटे पेड़ पौधों को नुकसान हुआ है। करीब 50 बीघा वन क्षेत्र में सूखी घास जलकर राख हो गई। हालांकि आग पर काबू पाने से बड़े पेड़ पौधों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो मेनाल-जोगणियां माता के करीब 500 बीघा वन क्षेत्र में आग फैल जाती। जिससे वनस्पति और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंचता। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।